औरंगजेब खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल खान कादरी के निर्देश पर पार्टी के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष ने रफीगंज के बसंत निवासी मो. औरंगजेब खान को मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि औरंगजेब खान पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है। इनके मनोननयन से जिले में पार्टी का संगठन मजबूत होगा।

मनोनयन पर औरंगजेब खान को सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जीे, मनोज शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनानाथ विश्वकर्मा, पूर्व जिला महामंत्री मनीष राज पाठक, आलोक सिंह, हुमायूं अंसारी, प्रदीप चैरसिया, अशोक सिंह, अनिल सिंह, अनिता सिंह, भरत सिंह, सुबोध सिंह, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंच-मोर्चा के जिला संयोजक, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह ने दी।