Aurangabad Police व SSB ने पौथू के अल्पा गांव से हार्डकोर Naxali को दबोचा, जानिये क्या है मामला

Aurangabad (Manoj Sharma). औरंगाबाद पुलिस (Aurangabad Police) व SSB 29वीं वाहिनी ने जिले के पौथू थाना के अल्पा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी के कमांडेंट  राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर सी कंपनी कोंच के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवान व गोह थानाध्यक्ष मनोज कुमार और सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कई घटनाओं को अंजाम देने वाले हार्डकोर नक्सली को दबिश बनाकर बाढु महतो को अल्पा गांव थाना पौथू से धर दबोचा गया।

पुलिस के गिरफ्त में हार्डकोर नक्सली।

पकड़े गए नक्सली पर गोह थाना कांड संख्या 27/20 मे वांटेड था। जिले में भय बना कर धमकी देना और लेवी वसूलने का कार्य किया करते थे। कई तरह से पूछताछ के दौरान अपने कई कांडों में संलिप्तता भी स्वीकार किया। एसएसबी के जवानों ने उक्त नक्सलियों को गोह थाना को सुपुर्द किया। विदित हो कि अकुंरी गांव के समीप एक करोड़ बीस लाख रुपए की लागत से बन रहे पुल निर्माण कार्य में लगे लेबर कांट्रेक्टर कटिहार जिले के आजमाना थाना के नारायणपुर गांव निवासी शिवनारायण यादव को 17 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। कार्य के संवेदक शमशेर नगर के बबलू शर्मा द्वारा पुल निर्माण कराया जा रहा था।