अरुण कुमार सिंह बने बिहार ने नए मुख्य सचिव, चैतन्य प्रसाद को गृह का जिम्मा

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी व वर्तमान में विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं चैतन्य प्रसाद को गृह विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं वर्तमान मुख्य सचिव दीपक कुमार को सीएम का प्रधान सचिव बनाया गया है। 1985 बैच के IAS अरुण सिंह सोमवार को मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। इससे पहले वे विकास आयुक्त थे। 1985 बैच के IAS अरुण कुमार सिंह इसी साल 31 अगस्त को रिटायर करेंगे।

बता दें कि आज राज्य सरकार ने सूबे के आठ सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। मौजूदा मुख्य सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल 28 फरवरी रविवार को खत्म हो रहा है। मुख्य सचिव के पद से रिटायरमेंट के बाद सरकार ने दीपक कुमार को नई और बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

1984 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधान सचिव बनाया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक दीपक कुमार की नियुक्ति 2 फरवरी 2002 को सृजित पद पर किया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि दीपक कुमार सेवानिवृत्ति के बाद 1 मार्च 2021 से अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किए जाते हैं।

चैतन्य प्रसाद निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध के भी प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर बने रहेंगे। इसके अलावा कला संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार को लघु जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। वहीं संतोष कुमार मल्ल को सूचना प्रावैधिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही वे पर्यटन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

SC-ST विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। वित्त विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को SC-ST विभाग का सचिव बनाया गया है। ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस को अगले आदेश तक जल संसाधन विभाग के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

(Liveindianews18 को आप  फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं। आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।)