अभाविप का मिशन आरोग्य रक्षक अभियान जारी

औरंगाबाद(लाईव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अभाविप कार्यकर्ताओं ने मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के तीसरे दिन ओबरा, देव, रफीगंज, अम्बा, औरंगाबाद, बारुण, गोह सहित जिले के सभी प्रखंडो के 9 गांवों में जाकर 963 लोगो का ऑक्सीजन लेवल, टेंपरेचर स्क्रीनिंग कर सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, दवाई तथा ओबरा और औरगाबाद में छात्रा कार्यकर्ताओं ने 200 महिलाओं के बीच नेपकिन पैड का वितरण किया।

साथ ही लोगों को करोना महामारी से बचाव और वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया। यह अभियान 7 जून तक लगातार चलेगा। अभियान में औरंगाबाद जिला इकाई से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशिका सिंह, अभय कुमार, जिला मीडिया संयोजक विश्वजीत कुमार, प्रभात कुमार, ऋषिकेश कुमार, छात्रा प्रमुख निभा सिंह एवं अन्य इकाई के दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।