आरोग्य रक्षक अभियान के तहत अभाविप ने की हजारों की स्क्रीनिंग

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अभाविप के मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के सातवें दिन संगठन की औरंगाबाद जिले की सभी 9 इकाईयों में बनी 30 टीमों ने गांव गांव जाकर हजारों लोगों का स्क्रीनिंग की।

इसमे छात्राओ की टीम काफी सक्रिय रही। छात्राओं ने गांवों में जाकर आक्सीजन लेबल की जांच की। ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजर, दवाई एवं इम्युनिटी बूस्टर उपलब्ध कराया। महिलाओं को नैपकिन पैड भी उपलब्ध कराइ।

इस कार्य मे शहर के लोगों ने भी काफी सहयोग किया एवं इस कार्य को सराहा। सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, रेडक्रॉस सोसायटी, डॉक्टर्स एवं अन्य लोगो ने मास्क, सैनिटाइजर एवं अन्य चीजें वितरण हेतु दी।