बाईक दुर्घटना में हुई व्यक्ति की मौत के आरोप में युवक गया जेल

मदनपुर (औरंगाबाद) (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। मदनपुर थाना क्षेत्र के एन एच टु बसतपुर मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम में बाईक से कुचल जाने से शिवगंज निवासी सुखदेव प्रजापति गंभीर रुप से जख्मी हो गये थे जिनकी मौत इलाज के क्रम में हो गयी थी।

मदनपुर थाना में मृतक सुखदेव प्रजापति के भाई सुरेश प्रजापति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। दर्ज प्राथमिकी में बाईक चालक दाउदनगर थाना के शमशेरनगर निवासी राहुल कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि बाईक चालक के विरूद्ध एफ आईआर दर्ज किया गया है।जिसका थाना कांड सं. 12/21 धारा 279/ 337/ 338/ 304/(ए) आइ.पी.सी. के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।