राज्यपाल को मनोनीत किए 12 MLC, उपेंद्र कुशवाहा, देवेश कुमार समेत इनका है नाम, पढ़िए पूरी लिस्ट

पटना(आरती कुमारी)। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राज्यपाल कोटो से 12 लोगों को बिहार विधान परिषद (MLC) का सदस्य मनोनीत किया है। राजभवन ने इसकी अधिसूचना भी आज जारी कर दी।

राज्यपाल ने जिन लोगों को परिषद में मनोनित किया है उनमें अशोक चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, जनक राम, रामवचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, धनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह शामिल हैं।

बता दें कि बिहार मंत्री परिषद ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यपाल कोटे से 12 MLC के मनोनयन के लिए अधिकृत कर दिया था। जिसके बाद सीएम ने राज्यपाल को मनोनयन के लिए लिस्ट भेज दिया था।

मुख्यमंत्री ने हाल हीं में अपनी पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय करने वाले उपेंद्र कुशवाहा को भी राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाया है। राज्यपाल कोटे से भाजपा के 6 व जदयू के छह नेता विधान परिषद भेजे गए हैं।

(Liveindianews18 को आप  फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं। आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।)