निशा सिंह लगातार दूसरी बार महिला जदयू की औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत

औरंगाबाद (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। महिला जनता दल यू की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. श्वेता विश्वास व प्रदेश प्रभारी डाॅ.(प्रो.) सुहेली मेहता ने रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह की पत्नी डाॅ. निशा सिंह को लगातार दूसरी बार महिला जदयू का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही मालती मौर्य को लोकसभा प्रभारी मनोनीत किया है।

डाॅ. निशा को लगातार दूसरी बार महिला जदयू का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों महिला नेत्रियों के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. श्वेता विश्वास, महिला जदयू की प्रदेश प्रभारी डाॅ.(प्रो.) सुहेली मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह एवं युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मेहता ने कहा है कि डॉ. निशा सिंह को लगातार दूसरी बार महिला जदयू का जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी नेतृत्व ने उन पर बड़ी उम्मीद लगाई है।

इसके अलावा पूर्व, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, विजय चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, अमित कुमार, राजू लहरी, अरुण कुमार सिंह, सतीश पाठक, दीपक गुप्ता, शिवपूजन यादव, शमशेर कुमार सिंह, अखिलेश प्रसाद, मनोरंजन कुमार सिंह, अखिलेश चंद्रवंशी आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया हैं।