श्याम पटेल को युवा जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई

मदनपुर(औरंगाबाद) (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। युवा जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल को बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।जदयू के युवा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता ने बताया कि बिहार प्रदेश सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष विशन कुमार बिट्टू को युवा जनता दल यू बिहार प्रदेश के प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई संदेश दिया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह, जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बहुत-बहुत धन्यवाद है। इससे साबित हो गया कि बिहार जनता दल यू में युवाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह एक कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जहां सभी को महत्व दिया जाता है। इससे पार्टी और मजबूत होगी।

युवाओं में पार्टी के प्रति उत्साह बढेगी। श्याम पटेल को प्रदेश युवा अध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं में राजनीतिक भविष्य की आस जगी है। रफीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, जिला जदयू अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।

(Liveindianews18 को आप  फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं। आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।)