मोदी की जन्म भूमि से काशी तक सेवा संकल्प यात्रा का अंबा में भव्य अभिनंदन

वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का औरंगाबाद में भव्य स्वागत

खिलाड़ियों व स्कूली बच्चों को किया गया सम्मानित, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश


अंबा, औरंगाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थल वडनगर से वाराणसी के लिए निकली ‘सेवा संकल्प यात्रा’ सोमवार को झारखंड के रास्ते औरंगाबाद जिले के संडा पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

बिहार सरकार की उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, औरंगाबाद की प्रभारी मंत्री रमा निषाद एवं एमएलसी दिलीप सिंह ने गाजे-बाजे के साथ पुष्पवर्षा कर, अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया।

संडा में आयोजित स्वागत समारोह के बाद यात्रा विभिन्न पड़ावों से होकर आगे बढ़ी। हाई स्कूल पोला में सेवा यात्रियों ने स्कूली बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद अंबा स्थित ऐतिहासिक माता सतबहिनी मंदिर परिसर में यात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

यात्रा के क्रम में हाई स्कूल चिल्हकी के प्रांगण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा, समर्पण और युवाओं की भागीदारी का संदेश दिया गया।

Oplus_16908288

सेवा यात्रियों ने बताया कि वडनगर से 17 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा 7 अक्टूबर को वाराणसी में संपन्न होगी। गुजरात से कुल 10 टीमें यात्रा पर निकली हैं। इस टीम में 22 बाइक पर 44 सवार सहित कुल 55 सेवा यात्री शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, जन-जागरूकता और सामाजिक सरोकार का संदेश दे रहे हैं। यात्रा के औरंगाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *