Summer Special Train 2026: आनंद विहार-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर रूट से यात्रियों को राहत

वाराणसी। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल और मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने 04028/04027 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन गोरखपुर रूट होकर चलेगी और कुल तीन फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

Rail

रेलवे के अनुसार 04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 29 मई से 12 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 09:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए अगले दिन छपरा, सोनपुर और हाजीपुर के रास्ते सुबह 04:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वापसी दिशा में 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 30 मई से 13 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से सुबह 06:15 बजे खुलेगी और हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 05:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान, सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा लगेज व जनरेटर कोच शामिल रहेंगे।

गर्मी के मौसम में बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इस विशेष ट्रेन से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *