अंबा औरंगाबाद। औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह शनिवार को कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के लभरी व सड़सा गांव पहुंचे और मृतक के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व लभरी गांव निवासी दुधेश्वर चंद्रवंशी के पुत्र पंकज चंद्रवंशी एवं सड़सा गांव निवासी कमलेश ठाकुर के पुत्र आयुष कुमार की दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। जिसकी सुचना मिलने पर पूर्व सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर मुआवजा दिलाने तथा आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह असहनीय पीड़ा है। भगवान शोक संतप्त परिजनों को इस हृदयविदारक घटना को सहन करने की शक्ति दें। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र सिंह, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, नलिनी रंजन, कुटुंबा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष हिमांशु शेखर सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, अशोक सिंह, पंचायत समिति सदस्य विकास सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रभात सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
