औरंगाबाद में तेज आंधी के साथ हुई बेमौसम बारिश, ओला वृष्टि से रबी फसलों को नुकसान, पेड़- पौधे उखड़े

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद में मंगलवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज आंधी के साथ थोड़ी देर ही सही लेकिन जमकर बारिश हुई। ओला वृष्टि भी हुई, जिससे रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा।

ओले भी गिरे। बारिश, तेज आंधी की हवाओं के झोंके से बड़े-बड़े पेड़ पौधे जोरो से हिलने लगे। कई जगह धरती से पेड़ उखड़ भी गए। ओला वृष्टि ने किसानों पर कहर ढ़ा दिया। हजारों किसानों की फसलों का नुकसान हो गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

करीब 25-25 ग्राम वजन के ओलों के गिरने से किसान प्रभावित हुए हैं। हालांकि औरंगाबाद में जहां भीषण गर्मी ने लोगो का जीना मुहाल कर रखा था और तापमान 44 डिग्री तक चला गया था। वही मंगलवार की शाम हुई बेमौसम की बारिश ने गर्मी से परेशान लोगो को थोड़ी सी राहत जरूर दी है। मौसम का पारा भी लुढ़का है। मौसम का पारा अभी 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

वही ओला वृष्टि और तेज आंधी ने आम के टिकोलो को बर्बाद कर दिया। टिकोले झड़ गए है। जहां तहां पेड़ पौधे उखड़ गए और गिर भी गए है। तेज आंधी आने के बाद से बिजली भी गुल हो गई है। घंटे भर से बिजली गुल है। बिजली गुल होने से लोग उमस झेल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *