गणेश जायसवाल हत्याकांड में कोई सुराग नहीं खोज पाई कैमूर पुलिस

  • कैमूर पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान कर अपराधियों को करें गिरफ्तार : विकास सिंह

कैमूर। भभुआ नगर परिषद राजवंती वाटिका से शादी ब्याह में भोजन करके लौट रहे गणेश जायसवाल को 20 दिन पूर्व आरपीएस विद्यालय के सामने अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के 20 दिन बाद भी पुलिस हत्यारे की सुराग नहीं लगा सकी।

हत्या क्यों किया गया यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित परिजनों ने न्याय के लिए पुलिस के यहां गुहार लगाते लगाते थक हार गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भभुआ प्रखंड के अखलाशपुर ग्राम पंचायत के नई बस्ती सेमरिया निवासी रूप नारायण जायसवाल के पुत्र गणेश जायसवाल 4 दिसंबर 2023 को राजवंती वाटिका भभुआ वार्ड नंबर 1 में घर से 8:00 बजे रात्रि को निकाल कर शादी ब्याह में भोजन करने के लिए गए हुए थे।

भोजन करने के बाद रात्रि लगभग 12:00 बजे के करीब आरपीएस विद्यालय के करीब घात लगाए लुटेरों ने लूटने के नियत से हमला कर दिया दोनों पक्ष से बचाव होते रहा फिर अपराधी संगठित थे। उन्होंने जान से मार कर आराम से फरार हो गए। सुबह 5 दिसंबर को गणेश को मृत अवस्था में देखने पर परिजनों एवं स्थानीय थाना को सूचना दिया।

मृतक के पुत्र संजय कुमार साह ने 7 दिसंबर 2023 को भभुआ थाना कांड संख्या-1094 में प्राथमिक दर्ज कराया है। मृतक गणेश जायसवाल जीवन भर रिक्शा एवं ई रिक्शा चलाकर अपने परियोजनाओं का लालन-पालन करता था। गणेश के पुत्र संजय,विजय शंकर, ब्रह्मदेव, विष्णु पिता की न्याय के लिए उच्च अधिकारी के विश्वास पर आस लगाए हुए हैं। मृतक के पुत्र संजय कुमार जायसवाल।

जिला परिषद सदस्य भभुआ भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल के यहां न्याय के लिए गुहार लगाई है। जिला पार्षद विकास सिंह ने प्रभारी कैमूर आरक्षी अधीक्षक साकेत कुमार को अवगत कराया और घटना पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। जिला पार्षद ने मृतक के पुत्र संजय कुमार साह को यह विश्वास जताया कि आपके पिता की हत्यारे को पुलिस यथा शीघ्र गिरफ्तार करेगी। कैमूर जिला पार्षद लल्लू पटेल ने घटना को संज्ञान लेते हुए कहा कि कैमूर डीएम एवं एसपी से उच्च स्तरीय जांच करके स्थानीय जगह पर फुटेज कैमरा को खंगाल जाएगा जिससे यह पता चल सके अपराधी कौन है। उन्होंने भरोसा जताया कि हाथ के पिता की हत्या का न्याय होगा।