प्रथम पुण्यतिथि पर LJPR  नेता प्रमोद सिंह ने किया डॉ. उदय की प्रतिमा का अनावरण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद सदर प्रखंड के उन्थु गांव में सोमवार को इलाके के मशहूर चिकिसक स्व. डॉ. उदय कुमार पासवान की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर विधानसभा चुनाव में रफीगंज से प्रत्याशी रहे लोजपा(रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने स्व. पासवान की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस दौरान औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जन्मेजय कुमार, पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान, दिवंगत चिकित्सक के पुत्र डॉ. चंदन कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सूरज कुमार, बली सिंह, विपिन कुमार सिंह, देशबंधु पासवान, संजय ठाकुर एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रतिमा अनावरण के बाद एलजेपीआर नेता प्रमोद सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जब नामचीन चिकित्सकों ने अपने क्लीनिक व अस्पताल बंद कर दिए थे, उस वक्त डॉ. पासवान लॉकडाउन में गांव-गांव घूम कर मरीजों की सेवा में लगे रहे। उन्होने सैकड़ों मरीजों की जान बचाई। उनकी समाज में अलग पहचान थी। आज वें हमारे बीच नही है लेकिन उनकी यादें हमारे पास है। अविस्मरणीय कार्यों को लेकर वें सदैव आदर के साथ याद किए जाते रहेंगे।

उन्हे इस बात की खुशी है कि उनके पुत्र डॉ. चंदन कुमार अपने पिता के पथ पर चलते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में लगे हुए है। डॉ. चंदन भी अपने पिता के समान ही योग्य चिकित्सक है। पिता के निधन के बाद उन्होने इलाके को अपने पिता की कमी नही अखरने दी और वें दिन रात पीड़ित मानवता की सेवा में तत्पर रहते है।

वही डॉ. जन्मेजय कुमार ने कहा कि स्व. डॉ. पासवान मृदुल स्वभाव वाले चिकित्सक थे। उनसे उनका पारिवारिक संबंध रहा है। आज भी है और आगे भी ये संबंध बने रहेंगे। कहा कि डॉ. पासवान महज डॉक्टर नही बल्कि जन चिकित्सक थे। इसी वजह से वें इस इलाकें में जन जन में लोकप्रिय थे। इलाके में उनकी लोकप्रियता आज भी सर चढ़कर बोलती है। उनके प्रति हमारी गहरी श्रद्धा है। उन्हे उनके कार्यों को लेकर सदैव याद किया जाता रहेगा।