Skip to content
  • Tuesday, July 21, 2026
LiveIndiaNews18

LiveIndiaNews18

News for All

  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Election
  • Local News
  • Entertainment
  • Sports
  • Trending
  • Home
  • Breaking News
  • जालसाज ने बनाया बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक का फेक फेसबुक एकाउंट, मैसेंजर पर चैट कर लोगों से कर रहा रुपयों की मांग
Breaking News Local News National State News Trending

जालसाज ने बनाया बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक का फेक फेसबुक एकाउंट, मैसेंजर पर चैट कर लोगों से कर रहा रुपयों की मांग

November 7, 2022
State Desk

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के कुटुम्बा के विधायक व बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक राजेश कुमार के नाम पर फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर एक जालसाज ने लोगो से रूपयों की मांग शुरु कर दी है।

जालसाज ने पहले विधायक की तस्वीर लगाकर फेक फेसबुक एकाउंट बनाया लेकिन कहते है न कि चोर की दाढ़ी में तिनका, वही बात उसके फेसबुक एकाउंट बनाने में लागू हो गयी। जालसाज ने विधायक की असली तस्वीर तो लगा दी लेकिन नाम के अल्फाबेट में उससे चूक हो गयी। उसने अंग्रेजी में राजेश कुमार लिखने के दौरान कुमार के रूप में एम के बाद एच लिख दिया, जिससे फेक फेसबुक एकाउंट हिंदी में राजेश कुम्हार के रूप पढ़ा जा रहा है। जालसाज ने फेक फेसबुक एकाउंट बनाने के बाद विधायक के असली एकाउंट के फेसबुक मित्रों को फेक एकाउंट से जुड़ने के लिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेज दिया। विधायक की तस्वीर देखने के बाद कईयों ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट भी कर लिया।

जालसाज ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर फेक फेसबुक एकाउंट पर फ्रेंड बने लोगो से मैसेंजर पर चैट करना शुरू कर दिया। पैसे की मांग के लिए सबसे एक ही बहाना बनाना शुरु किया और चैट पर सबसे यही कहा कि-अपना फोन पर गुगल पर नंबर सेंड मी। मेरे फ्रेंड के पास मेरा 20 हजार है, वह भी रिटर्न कर रहा है। मेरा एकाउंट में थोड़ा प्रॉब्लम हो गया। इसलिए आपके में डलवा देता हूं। आप अभी मुझे 20 हजार भेज दे। मैसेंजर पर जालसाज ने ऐसी ही मांग पटना में कार्यरत औरंगाबाद के एक पत्रकार से कर दी। उन्होने मामला ताड़ लिया। उन्होने चैट पर जालसाज को कहा कि बनाएगा तु चुतिया, विधायक जी के एकाउंट हैक कर लिया है, रे। चैट पर यह लिखते ही जालसाज चुप हो गया और उसने चैट करना बंद कर दिया।

इस बारे में बात करने पर विधायक ने बताया कि मुझे मेरे नाम पर फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर मैसेंजर से चैट कर लोगो से रूपये मांगे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले की वे साईबर सेल में शिकायत दर्ज करा रहे है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Tags: #BreakingNews, Amba News, Aurangabad Bihar News, Aurangabad Breaking News, Aurangabad News, Big Breaking, Big Breaking News, Bihar Breaking News, Bihar News, Bihar Vidhansabha, Breaking News, BreakingNews, Chief Sachetak, Congress Leader, congress mla, Fake Facebook Account, India Breaking News, Jalsaz, Kutumba Breaking News, Kutumba MLA, Kutumba News, LOCAL NEWS, Local politics, MLA, National News, POLITICAL, Political News, Politics, Ruling Party, Rupees Demand, STATE NEWS, Thug, Top Breaking News, Top Breaking News Bihar

Post navigation

औरंगाबाद में ट्रेन की छत पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
ब्रिटिश अभिनेत्री क्रिस्टिना, गुंजन सिंह और अर्शिया स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘पैक अप’ की शूटिंग पूरी

Recent Posts

  • सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव निर्मित मॉडल स्कूल डुमरी का किया उद्घाटन
  • 258 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • भारी बारिश को लेकर कुटुम्बा प्रखंड में अलर्ट, प्रशासन पूरी तरह सतर्क
  • अपार आईडी निर्माण में कुटुंबा, मदनपुर और गोह प्रखंड सबसे पीछे
  • 80 किलो गांजा बरामद तस्कर फरार

Recent Comments

  • ExoWatts on नहर में गिरा स्कूल वाहन, कई छात्र घायल
  • Minakshi kumari on पीएम मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट किया ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ गीत, बिहार की स्वाति ने गया पूरा गीत
  • राजेश शर्मा on Modi Surname Case : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सजा पर लगी रोक, जानिए कोर्ट में क्या हुआ
  • Rahul Sharma on शशीम राठौर, बाबुल और आमोद यादव के उम्दा प्रदर्शन से बिहार की लगातार चौथी जीत
  • Ganesh Prabhakar on लौकहा(40) विधान सभा क्षेत्र से राजद के भारत भूषण मंडल लड़ेंगे चुनाव

You may Missed

Local News

सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव निर्मित मॉडल स्कूल डुमरी का किया उद्घाटन

July 19, 2026
Manoj Pandey
Breaking News Local News

258 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026
Manoj Pandey
Uncategorized

भारी बारिश को लेकर कुटुम्बा प्रखंड में अलर्ट, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

July 19, 2026
Manoj Pandey
Local News

अपार आईडी निर्माण में कुटुंबा, मदनपुर और गोह प्रखंड सबसे पीछे

July 18, 2026
Manoj Pandey
Copyright © 2026 LiveIndiaNews18
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress

Loading Comments...

    %d