गोह में प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मना 76वां स्वतंत्रता दिवस

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

ब्लॉक परिसर में प्रमुख खुश्बू कुमारी ने झंडोत्तोलन कर प्रखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वही बीडीओ मनोज कुमार ने भी लोगों को संबोधित किया। इधर जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने पंचायतों में झंडतोलन किया। उपहारा मुखिया चंद्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू एवं डिहुरी मुखिया पप्पू यादव ने झंडतोलन किया।

इधर गोह थाना में थानाध्यक्ष शमीम अहमद, उपहारा थाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, बंदेया थाना में थानाध्यक्ष रामायण कुमार, देवकुंड थाना में थानाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने ध्वजारोहण किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।