राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने रफीगंज के संतोष को बनाया क्रियाशील सदस्य

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने रफीगंज के युवा राजद नेता सह समाजसेवी संतोष कुमार को अपने हाथों पार्टी का क्रियाशील सदस्य बनाया।

संतोष कुमार बताया कि वे तथा उनका पूरा परिवार शुरू से ही राजद की नीति और सिद्धांतों से जुड़ा है। वें सामाजिक न्याय तथा सामाजिक समरसता के प्रति लगातार प्रतिबद्ध रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें क्रियाशील सदस्य बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को राजद का सदस्य बनाने का निर्देश दिया है।

कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में पार्टी से नए लोग जुड़े ताकि सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता की लड़ाई को तेज किया जा सके और देश को वास्तविक रूप में प्रगति के पथ पर जाया जा सके।