कॉलेज के प्राचार्य के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ताओ ने जताया शोक

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। हसपुरा के धमनी निवासी ठाकुर बीडी कॉलेज, गोह के प्राचार्य डॉ. सुरेशचंद्र  वर्मा के निधन पर सामाजिक क्रार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कहा कि स्व. सिंह ने शिक्षा का दीप जलाने एवं समाज की सेवा मे अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। वे हसमुख मिज़ाज के धनी थे।

डॉ. वर्मा ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करते रहे। वे एक महान संत के समान थे। डॉ. वर्मा पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे। भगवान मृतात्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति दे। शोक जतानेवालो में भाजपा के हसपुरा मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा, मोती लाल वर्मा, उदय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं सियाराम सिंह आदि शामिल है।