देव मंदिर में 8 महिलाओं की सोने की चैन चोरी, दो चोर महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

देव(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। सुप्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर में रविवार की सुबह कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए उमड़ी भीड़ में कई चोरों ने भी सक्रियता दिखाई। 8 महिलाओ की सोने की चैन भी चोरी हो गई है। हालांकि चोरी को अंजाम देते हुए स्थानीय लोगों ने 2 महिलाओं को पकड़ा भी है।

आरोपी महिलाओं को देव पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिस महिला की चैन चोरी की गई है, उसका नाम संध्या सिंह है जो टंडवा थाना क्षेत्र की चैनपूर की रहने वाली है।

महिला के पति धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की हमारी जल्द ही शादी हुई है और हम अपनी पत्नी संध्या सिंह के साथ सूर्य मंदिर में पूजा करने के लिए यहां पहुचें थे। तभी दोनों महिलाओं में से एक ने पीछे से गले की चैन को खींच लिया। देव थानाध्यक्ष ने बताया की भीड़ का फायदा उठाकर ये महिलाएं चोरी कर रही थी।