20 वर्षीय युवक ने गले में फंदा लगा खत्म की जीवन लीला, जानिए क्या है मामला

मधुबनी : मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के कारमेघ उत्तरी पंचायत के वार्ड 13 लौकहा दक्षिणी टोले में बुधवार सुबह 20 वर्षीय नव युवक उदय कुमार साह अपने कमरे में बांस की छज्जी से रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया। उसके बड़े भाई अजय कुमार साहने उसे इस हालत में देख कर उसे फंदा खोलकर नीचे उतारा। उसके अनुसार दो बार खास कर वह मर गया।

घबराहट में सबको छोड़ कर वह थोड़ी दूर स्थित उस घर में गया जहां वह अपने माता पिता के साथ रहता था। उसने घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी। वहां से किसी के द्वारा पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के पिता छेदी लाल साह के लिखित बयान के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी भेज दिया गया। इसी बीच जो जानकारी मिली है उनके अनुसार के गांव में छेदीलाल साह के दो घर है। एक घर में वह अपने दो शादी शुदा दो बेटों के साथ रहता है।

तीसरा बेटा जिसके संबंध में बताया गया है। कि वह गले में फंदा लगाकर झूल गया और मर गया उसका नाम उदय कुमार साह 20 वर्षीय वह नवयुवक अविवाहित था। वह बेंगलुरु में कही कोई काम करता था और कुछ महीने पहले घर लौटकर परिवार के दूसरे मकान में अकेले सोता था। बुधवार को वह सुबह 11 बजे तक खाना खाने नहीं आया तो मां ने अपने बड़े बेटे अजय कुमार साह को उसे बुलाने भेजा। अजय कुमार ने उसे दूसरे घर के एक कमरे में फंदे से झुलता देखा और उसे नीचे उतारा।

बड़े बेटे के अनुसार फंदा हटाने के बाद उसने दो बार खांसा और मर गया। गांव में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है और उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।