विवेकानंद के जीवन पर विचार गोष्ठी के साथ युवा सप्ताह संपन्न

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह में युवा सप्ताह का समापन मंगलवार को किया गया। इस मौके पर नेहरू युवा प्रखंड परिषद, गोह के कार्यालय में यूथ क्लब के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं दर्शन विषय पर आयोजित व्याख्यान में विचार व्यक्त किया। उनके जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए महान दार्शनिक की संज्ञा दी।

शिक्षाविद बालकृष्ण मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद उच्च कोटि के विद्वान के साथ एक दार्शनिक भी थे। संस्था के सचिव अनिरुद्ध विश्वकर्मा उर्फ दिलीप में कहा कि विवेकानंद भारत को अध्यात्म के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर प्रदर्शित किया। अध्यात्म के साथ वे भौतिकवाद के हरदम पक्षधर रहे हैं। वहीं रविनन्दन एवं विक्रान्त विभव ने कहा कि अल्प समय में विवेकानंद ने समाज एव देश के स्वावलंबन बनाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

उनका दर्शन मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसे सभी लोगो को जीवन मे उतारना चाहिए। युवाओं ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड शिक्षक कपिलदेव सिंह ने की। इस अवसर पर एनवाइवी नीरू कुमारी, तनु कुमारी, खुशी कुमारी, अशोक विश्वकर्मा, अनिल कुमार, अमरेंद्र कुमार, देवरंजन दास सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित थे। गोह प्रखंड में 12 जनवरी से लगातार कई तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनवाइवी ने बताया कि संस्था द्वारा एक सप्ताह तक कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।