औरंगाबाद में महिला से रेप का प्रयास, पीड़िता ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अम्बा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के एक युवक धर्मेंद्र कुमार चैधरी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक फरियाद लेकर महिला ने बुधवार को एसपी से मुलाकात की। एसपी से मुलाकात कर महिला ने बताया कि जब वह 10 जनवरी को सुबह शौच के लिए गई थी। उसी वक्त युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने हल्ला किया तो आसपास की महिला दौड़ी, तब वह धमकी देते हुए भाग निकला।

महिला ने एसपी को बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए अम्बा थाना को आवेदन दिया मगर कोई कार्रवाई नही की गई। महिला ने एसपी से इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।