खेत में काम कर रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ढिबरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है तथा हत्या का आरोप मृतक के बहनोई और भांजे पर लगा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान 28 साल के वीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि कत्ल में मृतक के ही बहनोई और भांजा शामिल है। उसके मुताबिक इन दोनों ने पहले भी जान से मारने और अगवा करने की धमकी थी।

बताया कि वीरेंद्र अपने खेत में पटवन करने गया था। इसी दौरान कुल्हाड़ी से सिर के पिछले हिस्से में वारकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, हत्या के बाद ढिबरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। साथ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।