युवा लोजपा(राष्ट्रीय) के प्रदेश अध्यक्ष ने की उपमुख्यमंत्री से मुलाक़ात, पर्यावरण संरक्षण पर की चर्चा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। युवा लोजपा(राष्ट्रीय) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से एक प्रतिनिधि मंडल के साथ  मुलाक़ात की।

मुलाक़ात के दौरान श्री यादव ने वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्य बेहद सराहनीय है। राज्य में एनडीए गठबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों को हमलोगो को गांव-गांव तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री का जल जीवन हरियाली का सपना साकार हो तानि हमारे बिहार को शुद्ध हवा मिल सके। प्रदूषन खत्म हो और बहुत सारी बीमारियों से भी हम सभी बच सके। प्रतिनिधि मंडल में गौरव सिंह, धीरज झा, उपेन्द्र सिंह, मनीष कुमार एवं अमितेश शरण शामिल रहे।