ठनका गिरने से युवक घायल 

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के भदुकीकला पंचायत के खैरा मुडै़ला गांव में शुक्रवार को दोपहर ठनका गिरने से राम प्रसाद यादव का पुत्र संजय यादव घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर आशुतोष कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।

घायल संजय यादव ने बताया कि वह अपना जानवर को चरा रहे थे। इसी बीच ठनका गिरा। कुछ दूरी पर जाकर हम जाकर गिर गये।