बाइक से गिरकर युवक घायल

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड में धरहारा स्कूल के पास बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रुप सेघायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल ढ़ोसिला कला गांव का निवासी है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सरजू चौधरी ने बताया कि युवक काम कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर वह घायल हो गया।