बरबीघी में कुआं में गिरने से युवक की मौत, घर में मातम

बलिया ( बेगूसराय ) ( सचिन कुमार )। बलिया थाना क्षेत्र के सालेहचक पंचायत के बरबीघी गांव में बिगत गुरुवार की रात्रि एक 42 बर्षीय व्यक्ति की कुआं में गिरने से मौत हो गयी। उक्त ब्यक्ति की पहचान बरबीघी के राजेन्द्र महतों का 42 वर्षीय पुत्र जयजयराम महतों के रूप में हुई। उक्त मृत युवक ट्रैक्टर चालक का कार्य करता था। स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक के शव को कुंआ से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को बेगूसराय भेज दिया।उक्त मामले में बलिया थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बरबीघी के जयजयराम महतो अपने घर के समीप रात्रि में कुए के लहरा पर बैठा था कि आंख झपकने के कारण अचानक कुआं में गिर गया।

कुएं में गिरने की आवाज पर आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच कर पानी भरे कुआं से बड़ी मशक्कत से उसे वाहर निकाला तबतक उसकी मौत हो गयी।मृतक ट्रक्टर ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।परिवार व बाल बच्चों का एक मात्र सहारा था।

मृतक को चार बच्चे हैं। उक्त घटना के बाद मृतक के घर में दशहरा पर्व मातम में बदल गया। पत्नी एवं बाल बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिवार वालों को सौप दिया गया।वही पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है। जदयू के जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार ने प्रशासन से सरकार द्वारा मिलने वाली आपदा के तहत सहायता की मांग किया।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)