मधुबनी के गोठ प्रसाही में युवक की गोली मारकर हत्या

मधुबनी(गोपाल कुमार)। मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के गोठप्रसाही मे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कृषदेव भगत रूप में हुई। गुरुवार की दोपहर में पुलिस को भूत ही बलान नदी में लाश मिलने कि सूचना दी गई। हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

मृतक के पिता परमेश्वर भगत ने केस दर्ज कराया है। पिता ने बताया की राजकुमार शर्मा व राम उदगार शर्मा ने बुधवार रात फ़ोन कर कृष्ण कुमार भगत को बुलाया था। देर रात तक नहीं लौटने पर उसके फोन पर सम्पर्क किया गया। लेकिन फोन बन्द मिला। इस बीच, उसके साथियों एक ने फोन से कृष्णा कुमार के बीमार होने की जानकारी दी। दिन में पुलिस द्वारा लाश बरामद होने के बाद उसकी पहचान की गई।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि की है। हत्या का कारण आपसी साजिश बताई जा रही है। फुलपरास एसडीपीओ ने कहा कि तीन लड़के बाइक से निकले थे। उसमे एक की मौत हुई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।