बारूण के 16 पंचायतों की मतगणना जारी, दूसरा परिणाम धनगाई से, योगेंद्र चौधरी मुखिया बने

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के तीसरे चरण में बारूण प्रखंड के 16 पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के विभिन्न पदों की मतगणना रविवार की सुबह आरंभ होने के बाद से जारी है।

औरंगाबाद शहर के किशोरी सिंहा महिला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में हो रही मतगणना में मुखिया पद का दूसरा परिणाम धनगाई पंचायत से आया है।

यहां से योगेंद्र चौधरी मुखिया निर्वाचित हुए है। योगेन्द्र ने 1711 वोट हासिल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रणविजय कुमार को 261 मतों के अंतर से पराजित किया। रणविजय को 1450 मत मिले। निवर्तमान मुखिया बालेश्वर भगत बुरी तरह पराजित हुए और उन्हे पांचवे स्थान पर संतोष करना पड़ा।