हसपुरा में योग महोत्सव संपन्न     

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। देश की आजादी 75वें वर्ष में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में योग महोत्सव आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्धाटन हसपुरा के प्रखंड पदाधिकारी अभय कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विजय यादव, डिंडिर पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि रामाश्रय सिंह, पूर्व उप प्रमुख अनिल आर्य, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा, भाजपा नेता मिंटू शर्मा, लोजपा नेता विजय कुमार अकेला, पंचायत समिति सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद, उप मुखिया विकास कुमार, मलहारा पंचायत के मुखिया संतोष शौंडिक, दिलीप खत्री, राजू भारती, गगौरी राम, मलहारा के पूर्व मुखिया चंद्रशेखर सिंह, डॉ जेके शर्मा, सुनील खत्री, वीरेंद्र कुमार, रंजन कुमार, अमित कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बैजू प्रसाद, छात्र-छात्राएं  एवं महिलाएं मौजूद रही। समारोह की अध्यक्षता जिला योग प्रशिक्षक सुरेश आर्य ने की।