योग भगाए रोग, गोह में मनाया गया योग दिवस

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह प्रखंड में  नेहरू युवा केन्द्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। नेहरू युवा प्रखंड परिषद गोह की ओर से प्रखंड मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के  हॉल में योग  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था के  सचिव दिलीप कुमार एनवाईभी नीरू कुमारी ने योग के  बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग एक एक ऐसा माध्यम है जिससे  कई रोगों का निवारण हो सकता है। नियमित योग करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। एनवाईके कि ओर से लगातार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में योग के बारे में लोगो को जागरूक किया गया और योगाभ्यास भी कराया गया। साथ ही सभी लोगो से नियमति योग करने की बात कही।

संस्था के अध्यक्ष दिनेश्वर प्रसाद, वार्डेन संगीता कुमारी, शिक्षिका एकता कुमारी, रिंकी कुमारी, रश्मि कुमारी, शिक्षाविद अमरेंद्र कुमार ने कहा कि शरीर को निरोग रखने के लिए योग बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगो ने योग के कई आयाम का अभ्यास किया। इस मौके पर सुखेंद्र कुमार, पुष्पा कुमारी, पूनम कुमारी, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, शनि कुमार, जॉनी कुमार, सूरज कुमार, हर्षित कुमार, उषा कुमारी, सुनिधि कुमारी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।