अचला सप्तमी पर हुई सृष्टि के अधिष्ठाता सूर्यदेव की पूजा-अर्चना

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर तालाब स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को संज्ञा समिति की मदनपुर प्रखंड इकाई द्वारा अचला सप्तमी के पावन बेला में सृष्टि के अधिष्ठाता मूर्तमानदेव भगवान भास्कर का पूजन अनुष्ठान संपन्न किया गया।

अनुष्ठानकर्ता आचार्य जग नारायण पाठक, उमाशंकर पाठक, ललन पाठक, सत्येंद्र पाठक, संजीव पाठक, मुकेश पाठक, अजय पाठक सहित विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बिहार धर्म प्रसार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन चैधरी, बजरंग दल के पूर्व प्रदेश प्रमुख जितेंद्र सिंह, विश्व हिंदू परिषद एकल अभियान के दिलीप कुमार गुप्ता, नर्मदेश्वर प्रसाद,सत्येंद्र सिंह सहित नगर के अन्य भक्त थे। अनुष्ठान के अंत में खिरियावां मोड़ स्थित छत्रपति शिवाजी चैक पर दिलीप प्रसाद के मार्गदर्शन मे शौर्यवान योद्धा, वीरों के वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव राव गोलवलकर श्री गुरु जी की जयंती मनाई गयी। दोनों वीर सपूतो के पराक्रम, कौशल तथा संगठन शिल्पी के महान विभूति की गाथा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बजरंग दल के पूर्व प्रदेश प्रमुख जितेंद्र सिंह ने कहा कि महामाया जगदंबा की कृपा से ही छत्रपति शिवाजी महाराज का धराधाम पर प्राकट्य हुआ था।

राष्ट्र विरोधी तत्वों का समूल संहार करके हिंदू स्वराज की स्थापना को लेकर संघर्ष किए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को संपूर्ण विश्व में एकमात्र कर्त्तव्य निष्ठ संगठन है। संपूर्ण भूमंडल पर राष्ट्रवादी संगठन के लिए विख्यात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव गोलवलकर के जीवन पर सांगोपांग प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान सदी में समाज जीवन के कुशल मार्गदर्शक और राष्ट्र चिंतन के कालजई प्रणेता होने के कारण ही जनमानस में गुरुजी के नाम से नित्य वंदनीय भारत को विश्व गुरु के आसन पर आरूढ़ करने के सूत्र सिद्धांत सिद्ध दिए थे। कार्यक्रम में अजय सिंह, राजीव रंजन, विनोद चैधरी, महेंद्र सिंह, हीरा पासवान, सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य राष्ट्रभक्त उपस्थित थे। शांति मंत्र का पाठ, उदघोष तथा भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।