बारुण में विहंगम योग के तत्वावधान में विश्व शांति वैदिक महायज्ञ संपन्न

बारूण(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बारूण प्रखंड के एक राइस मिल परिसर में विहंगम योग द्वारा विश्व शांति वैदिक महायज्ञ कराया गया।

http://महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम की अध्यक्षता मिल के मैनेजर विकास कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर सह मुख्य यजमान मनीष कुमार उर्फ मंटू एवं ज्योति कुमारी ने सदगुरु सदाफल देव, सदगुरू धर्मचंद देव एवं सदगुरू स्वतंत्र देव जी महाराज के चित्र व चरण में माल्यार्पण करने के बाद अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विहंगम योग आध्यात्मिक महाविद्यालय के विद्यार्थी आचार्य मयंक शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर सभी यजमानों से यज्ञाग्नि में आहुति दिलाई गई। आचार्य ने बताया कि यज्ञ एक श्रेष्ठ कर्म है। हवन यज्ञ से समाज के बीच फैली कुरीतियों का उन्मूलन और संस्कारों की जागृति होती है। हमारे पूर्वज ऋषि-महर्षियों ने विश्व कल्याण के लिए यज्ञ जैसी महान श्रेष्ठ पद्धति को वरदान के रूप में हम सबके बीच दिया है।

कहा कि विहंगम योग विशुद्ध चेतन योग है, जहां आत्मिक कल्याण करने की बात बताई जाती है। सद्गुरु द्वारा दिया गया विश्व का अद्वितीय सदग्रंथ स्वर्वेद मानव हित के लिए अत्यंत ही कल्याणकारी है। आज के समय में अनियंत्रित मन को नियंत्रण एवं समुचित सर्वांगीण विकास के लिए विहंगम योग का ज्ञान हमें प्राप्त करना चाहिए। वैदिक यज्ञ भौतिक कर्मकांड है। जहां संसार के सुख, सुविधा, धन स्वास्थ्य, उत्तम विचार के साथ-साथ सकारात्मक शक्तियों की प्राप्ति होती है। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी मिश्रित हवन सामग्री, घी, मिष्ठान पदार्थ, सुगंधित पदार्थ को यज्ञाग्नि में भस्म कर उससे निकले सूक्ष्म विराट शक्तियों से पर्यावरण को शुद्ध किया जाता है। कार्यक्रम में स्वर्वेद पाठ का विधिवत आयोजन के साथ शांति पाठ भी किया गया। इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मंटू सिंह, अशोक सिंह, प्रखंड प्रभारी सुनील कुमार संगम, राम प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार, लव सिंह, कैलाश सोनी के साथ कई यजमानों ने शारीरीक दूरी का ध्यान में रखते हुए वैदिक हवन यज्ञ की पूर्णाहुति तक सहयोग प्रदान किया।