पार्टी के विस्तार में जी जान से जुट जाएं कार्यकर्ता : इमरान 

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शोषित इंकलाब पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष इमरान अहमद उर्फ राजू ने यहां एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन के विस्तार अभियान में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया।

श्री अहमद ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहा कि अभी हमारी पार्टी नई है लेकिन पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री नागमणि राजनीति के क्षेत्र में स्थापित चेहरा है। उन्होने राजनीति में सदैव इमानदारी बरती है लेकन बदले में उन्हे धोखे मिलते रहे है। इसी वजह से उन्होने यह पार्टी बनाया है। पार्टी संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाना और हमारे नेता नागमणि की सोंच को अवाम तक पहुंचाना हम कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है।

कार्यकर्ता नये लोगो को संगठन से जोड़े। उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाएं। पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक संगठन का मजबूत नेटवर्क खड़ा करने में लगे। इसके बाद जनसमस्याओं तथा केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों एवं ज्वलंत मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरे। जनता आपके साथ जुड़ती जाएंगी और चुनावी उदेश्यों में भी सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कई को पार्टी के प्रखंड, जिला एवं राज्य संगठन में अहम जिम्मेवारी सौंपी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद दिनेश कुशवाहा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।