राजेंद्र सिंह को पुनः भाजपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा झारखंड में संगठन मंत्री रहे राजेंद्र सिंह को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल द्वारा पार्टी में पुनः शामिल कराए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं खुशी जाहिर की है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि राजेंद्र सिंह पहले झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री और बिहार भाजपा में प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकेे पुनः भाजपा परिवार में शामिल होने पर बिहार भाजपा का संगठन मजबूत एवं सशक्त होगा। वे कुशल संगठनकर्ता एवं ओजस्वी वक्ता के रूप में जाने जाते हैं।

खुशी जाहिर करने वाले एवं बधाई देने वाले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह, विनोद शर्मा, बृजेंद्र कुमार सिंह, टुना गुप्ता, युगल किशोर सिंह, संजय गुप्ता, जय किशोर मिश्रा, विजय प्रसाद निराला, रघुनाथ राम, प्रो. आशा कुमारी, अनिल गुप्ता, अविनाश कुमार, सुशील कुमार, मधेेश्वर चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, राकेश कुमार देवता, अमन कुशवाहा, चितरंजन सिंह, मुकेश साहू एवं संजय गुप्ता शामिल है।