अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

जमुई। खैरा प्रखंड के रायपुरा गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। सर्व सेवा सहयोग समिति, जमुई के तत्वावधान में आयोजित समारोह में दस महिलाओं को लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान के सचिव दुष्यंत कुमार ने कहा कि आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 30 महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। इन सभी चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण उपरांत कुटीर उद्योग लगाने में हमारी संस्था मदद करेगी। ट्रांसपोर्टेशन विभाग गुजरात से सेवानिवृत्त प्रबंधक एवं रायपुरा गाँव वासी सुनील कुमार तांती ने समाज के उत्थान में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की।

समाज सेवी नरेश तांती,मो0 अखलाक अहमद ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस अवसर पर तेजतर्रार महिला शांति देवी, रामसखी देवी, आशा देवी, सुलेखा देवी, काजल कुमारी के अलावे दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।