औरंगाबाद में ठनका गिरने से महिला की मौत, सात घायल

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद में शुक्रवार की शाम रोपनी कर रही महिलाओं पर ठनका गिर गया, जिससे एक की मौत हो गई जबकि एक किशोरी समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना दाउदनगर थाना के उमेर बिगहा बधार की है। मृतका शिकांती देवी(30वर्ष) उसी गांव की निवासी थी। वही अन्य घायलों में 50 वर्षीय कलावती देवी, 25 वर्षीय मरछी कुमारी, 17 वर्षीय प्रिया कुमारी, 30 वर्षीय सोनी देवी, 50 वर्षीय लखवा देवी, 60 वर्षीय लालो देवी एवं 50 वर्षीय हेमंती देवी शामिल है।

घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए दाउदनगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सको ने 30 वर्षीया शिकांती को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना उस वक्त घटी जब गांव के बधार में सभी महिलाएं धान की रोपनी कर रही थी। इसी बीच शाम में हल्की बारिश शुरू हो गई और महिलाएं रोपनी करती रहीं। इसी दौरान तेज गरज के साथ खेत में ठनका गिर गया, जिससे रोपनी कर रही महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।