हत्या मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में शुक्रवार को चाचा द्वारा परिजनों के साथ मिलकर भतीजे की गोली मार कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को हत्या कांड में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मीकू सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी निर्मला देवी को गिरफ्तार किया गया हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर मीकू सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से संबंधित प्राथमिकी मृतक के भाई रिंकू कुमार सिंह ने दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में अजय सिंह, निर्मला देवी, संतोष कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह एवं संजीत सिंह को आरोपी बनाया था। घटना के बाद अन्य आरोपी फरार हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं।