जातीय जनगणना के मुद्दे पर पीएम से मिलनेवाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में हमारे दल के किसी नेता को क्यो नही ले गये नीतीश : चिराग

औरंगाबाद की आर्शीवाद यात्रा में राज्य सरकार और सीएम पर जमकर बरसे लोजपा सुप्रीमो

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। आर्शीवाद यात्रा पर चल रहे लोजपा(चिराग) के सुप्रीमो और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है।

औरंगाबाद की आशीर्वाद यात्रा पर आये चिराग ने शनिवार को यहां प्रेसवार्ता में कहा कि बीजेपी और जेडीयू गठबंधन में कुछ भी ठीक ठाक नही है। दोनो दलों की किसी भी मुद्दे पर अपनी अलग-अलग राय है। दोनो अलग-अलग राग अलापते है। दोनो एक दूसरे के परस्पर विरोधी बयान देते है, जिससे काफी कुछ पता चल रहा है। जातीय जनगणना से लेकर पेगासस के मामले में दोनो के बयान बयान अलग-अलग हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीष कुमार सीएम सचिवालय में कम और जदयू के कार्यालय में ज्यादा समय देते है क्योकि उन्हे पता है कि गठबंधन कभी भी टूट सकता है। इसी कारण वें संगठन को अधिक समय दे रहे है और दल का अध्यक्ष भी बदल रहे है। श्री पासवान ने राज्य की स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सामान्य मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने अपने दिल्ली जाने से साफ है कि नीतीष कुमार को खुद भी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा नही है। समझा जा सकता है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था किस हाल में और किस हद तक लचर है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि जहां बीमार वहां उपचार लेकिन क्या यह बिहार में संभव है? कई अस्पताल ऐसे हैं, जहां बीपी मापने की मशीन तक नहीं है। राज्य के युवा बिहार से बाहर अन्य राज्यों में पढ़ने जाने को विवश हैं। राज्य में अपराध, लूट, बलात्कार, अपहरण, डकैती का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है मगर मुख्यमंत्री चुप हैं। उनके पास पीड़ित परिवारों के लिए सांत्वना के भी शब्द नहीं हैं। बिहार में 15 वर्ष के शासनकाल में मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर समिट नहीं किया आखिर क्यों? जबकि एलजेपी ने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट जारी कर राज्य के विकास के प्रति अपना नजरियां साफ कर रखा है। यही वजह है कि राज्य में युवाओं से लेकर हर उम्र वर्ग के लोग उनकी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

श्री पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री पेगासस मामले की जांच की मांग करते है पर उन्हे सृजन घोटाले की जांच से परहेज है। कहा कि हम भी जातीय जनगणना के पक्षधर है लेकिन यहां भी नीतीश कुमार ने हमारे साथ धोखा किया। प्रधानमंत्री से मिलने जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में हमारे दल से प्रतिनिधि नही लिया। कहा कि आज 15 प्रतिशत वोट पाने वाले सरकार चला रहे है जबकि हमे विस चुनाव में उस स्थिति में 6 प्रतिशत वोट मिले जब हम सभी सीटो पर नही लड़े। यदि सभी सीटो पर लड़ते तो परिणाम ही कुछ और होता और हमे भी 12-14 प्रतिशत से उपर वोट मिलते। कहा कि अगली सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी की न सिर्फ अहम भूमिका होगी बल्कि सरकार में भी पार्टी की मौजूदगी होगी। प्रेसवार्ता में लोजपा के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर, विधानसभा चुनाव में ओबरा से प्रत्याषी रहे डाॅ. प्रकाष चंद्रा, रफीगंज से प्रत्याषी रहे पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नबीनगर से प्रत्याषी रहे बारुण के उप प्रमुख विजय कुमार यादव, वरीय महिला नेत्री कुसुम देवी एवं महिला सेल की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता-नेता मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के बाद चिराग का काफिला औरंगाबाद से रवाना होकर बारुण पहुंचा, जहां उन्होने भाकपा के दिवंगत पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बारुण में रोड शो कर चिराग का काफिला आर्षीवाद यात्रा के अगले पड़ाव पर रोहतास जिले के लिए रवाना हुआ। इसके पूर्व शुक्रवार को देर शाम औरंगाबाद आने के बाद चिराग पासवान ने शहर में स्थित महाराणा प्रताप, बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, पूर्व सांसद रमेष कुमार सिंह, 1942 की अगस्त क्रांति के शहीद जगतपति कुमार एवं कारगिल शहीद षिवषंकर गुप्ता के स्मारक पर माल्यार्पण-पुष्पार्पण कर पार्टी की प्रगति के लिए आर्षीवाद मांगा।