जिसकी हत्या के आरोप में फंसे थे ससुराली, जिंदा लौट आई वह बहु

अम्बा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जिस विवाहिता को अगवा कर कर हत्या के आरोप में ससुराली फंसे थे, उस बहु ने अचानक जिंदा वापस आकर सनसनी मचा दी।

मामला कुटुम्बा थाना के पोला गोडीहा गांव का है। बताया जाता है कि गांव के नीप्पू सिंह की पत्नी प्रिया कुमारी एक सप्ताह पूर्व अचानक लापता हो गई थी। इसकी सूचना मायकेवालों तक पहुंची। मायकेवाले प्रिया के गायब होने पर अनहोनी की आशंका जताने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो प्रिया के पिता औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना के बाला कर्मा निवासी साकेत सिंह ने कुटुम्बा थाना में ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दी।

प्राथमिकी में पति और ससुर ससुर ललेंद्र सिंह को नामजद बनाते हुए हत्या कर शव को ठिकाने लगा देने का आरोप लगाया गया। पुलिस हैरान के साथ मामले की छानबीन में जुटी थी। इसी बीच अचानक से विवाहिता पटना की महिला हेल्प लाइन की सहायता से कुटुम्बा थाना पहुंची। पुलिस को बताया कि ससुराली बेवजह दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज प्रताड़ना से ही तंग आकर वह घर से भाग कर पटना चली गई थी। कुटुम्बा थानाध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि विवाहिता की वापसी के बाद कोर्ट में धारा-164 के तहत बयान दर्ज कराकर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इधर बहु के वापस लौटने पर ससुरालियों को हत्या के आरोप से राहत तो जरुर मिली है, लेकिन अब उनपर दहेज प्रताड़ना का मामला बन गया है।