दो दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। आंधी-पानी के साथ बारिश की संभावना है। बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

कृषि विज्ञान केंद्र, सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चैबे ने बताया कि बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव और बारिश का औरंगाबाद में भी तापमान में गिरावट आई है। मौसम में अचानक बदलाव आने से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है। आगामी दो दिनों मे भी आसमान में कभी आंशिक बादल तो काभी मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने एवं मेघ गर्जन की आशंका है। अगले दो दिनों मे अधिकतम तापमान 38 से 41 एवं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही 12 से 20 किलोमीटर की गति से पूर्वा हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति मे वृद्धि भी होने की संभावना है।


किसानों के लिए सुझाव-

किसानों के लिए सुझाव है कि जिन किसान भाईयों ने गेहूं के फसल की कटाई कर ली है और अभी तक थ्रेसिंग नही किया है, वे जल्द से जल्द थ्रेसिंग कर अनाज का सुरक्षित जगह पर भंडारण करें। प्रचलित शुष्क मौसम की स्थिति को देखते हुए फसल एवं सब्जी के खेत में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करने के लिए इंतजार करें। खेत मे नमी नहीं रहने पर ही हल्की सिंचाई करे। अगर थोड़ा नमी है, तो सिंचाई के लिए इंतजार करें। मौसम साफ रहने पर ही फसलों में दवा का छिड़काव सुबह या शाम मे करे। धूप मे दवा का छिड़काव नही करें।