मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर मतदाताओं ने दिया धरना

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। पंचायत चुनाव के लिए रफीगंज प्रखंड की प्रकाशित मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में मतदाताओं ने प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। धरना में समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह को कहा है कि जिस पदाधिकारी ने यह कार्य किया है, वह जल्द से जल्द सुधार करे।

प्रदर्शन में शामिल वोटर
प्रदर्शन में शामिल वोटर

वॉर्ड सदस्य संघ के सचिव रिशु सिंह ने कहा कि चित्रसारी गांव के वार्ड संख्या 13 के मतदाताओं को वार्ड 3 और 4 में डाल दिया गया है। वार्ड संख्या 10 के 82 मतदाताओं को वार्ड संख्या 11 में डाल दिया गया है। इसी तरह से कई वार्डों में गड़बड़ी की गई है।

पंचायत चुनाव-2016 मे हमलोग जिस वार्ड मे थे, उसी वार्ड संख्या-14 मे किया जाए एवं तत्काल प्रभाव से गड़बड़ी को सुधारने का काम करे। वहीं अधिकारियों ने बताया कि एनआईसी के तरफ गड़बड़ी हुई है जो फाइनल प्रकाशन में सही आएगा। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, राम अवतार सिंह, सिनू गुप्ता, कौशल मिश्र के साथ अन्य कई वार्ड सदस्य मौजूद रहे।