मदनपुर में मना मतदाता दिवस

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय समेत सभी बुथों पर सोमवार को मतदाता दिवस समारोह मनाया गया। मतदाताओं को शपथ दिलायी गयी। बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाएं रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें। सभी मतदाता बनें।

शपथ लेते मतदाता व अधिकारी
शपथ लेते मतदाता व अधिकारी

सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरुक हों। मतदाता होने पर हमे गर्व है। बीडीओ ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में कहा कि मताधिकार लोगो का एक महत्वपूर्ण हक और अधिकार है। जन प्रतिनिधि का चुनाव मत प्रदान से ही लोग करते हैं। मतदाता बनना गर्व है। प्रखंड के सभी बुथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शपथ दिलाया तथा मतदाता होने के महता की जानकारी दी।

मतदाता शपथ समारोह में उदय नारायण सिंह, जीपीएस सुनिल कुमार सिंह, कामख्या प्रसाद पाल, तकनीकी सहायक रिशु कुमारी, अमिषा राज, पूजा कुमारी, अरविंद कुमार, धनंजय पासवान, प्रधान सहायक सदानंद वर्मा आदि मौजूद थे।