मधुबनी में सैलून चलाने वाले का बेटा विवेक बना मैट्रिक परीक्षा में सेकेंड स्टेट टॉपर


मधुबनी(गोपाल कुमार)। मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के एक सैलून चलाने वाला का बेटा विवेक कुमार ठाकुर मैट्रिक परीक्षा 2022 में 486 अंक लाकर सेकेंड स्टेट टॉपर बनकर मधुबनी जिले का परचम लहराया है। विवेक को बधाई देने वाले का तांता लगा है।

विवेक को मिठाई खिलाते परिजन

विवेक कुमार ठाकुर सिधपा पंचायत के बोन टोल निवासी श्याम सुंदर ठाकुर का द्वितीय पुत्र है। जो परसाही सिधपा अपग्रेड हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा वार्षिक परीक्षा 022 में दिया था। जिसमें 486 अंक लाकर सेकेंड स्टेट टॉपर बना है।

विवेक दो भाई दो बहन है। उनके पिता श्याम सुंदर ठाकुर दिल्ली में ही मजदूरी करता है। उनके बड़े भाई दीपक कुमार ठाकुर दिल्ली में ही एक डेंटल चिकित्सक के यहां काम करता है। माता छोटी देवी घरेलू महिला है।
विवेक ने पूछने पर कहा कि आईएएस अधिकारी बनने का हमारी तमन्ना है। बेहतर परीक्षा फल का श्रेय अपने माता पिता, भाई एवं शिक्षकों को देता है।

विवेक कुमार को मैट्रिक परीक्षा में सेकेंड स्टेट टॉपर बनने पर क्षेत्रीय जदयू विधायक मीना कुमारी, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, उप प्रमुख बिनीता देवी, जिला पार्षद झमेली महरा, जिला पार्षद ललिता देवी, पूर्व जिला पार्षद रामाशीष पासवान, रामनारायण पंडित, मुखिया अरुण कुमार यादव, पूर्व मुखिया सत्यदेव सिंह, सरपंच लक्ष्मी यादव ने बधाई दी है।