मदनपुर में दृष्टि बाधित बच्चों ने मनाया सफेद छड़ी दिवस

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर के प्रखंड संसाधन केन्द्र में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद औरंगाबाद के अंतर्गत दृष्टि बाधित बच्चों में संवेदनशील वातावरण निर्माण को लेकर सफेद छड़ी दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मदनपुर श्री लल्लन प्रसाद सिंह, संसाधन शिक्षक मदनपुर विजय कुमार सिंह, प्रखंड साधन सेवी मदनपुर संतोष कुमार, रविंद्र कुमार, बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा ,रात्रि प्रहरी सह अनुसेवक उदय कुमार दृष्टिबाधित बच्चा रितेश कुमार आयुष कुमार अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दृष्टि बाधित बच्चों मंे संवेदनशील वातावरण निर्माण को लेकर प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को सफेद छड़ी दिवस मनाया जाता है। 15 अक्टूबर को विजयदशमी होने के वजह से अवकाश घोषित किया गया था। इसलिए सोमवार 18 अक्टूबर को सफेद छड़ी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दृष्टिबाधित बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज को उनके प्रति संवेदनशीलता बनाना है।

अधिकारों के प्रति उन्हे सजग करना है। दृष्टिबाधित बच्चों को जागरूक कर मुख्यधारा से जोड़ना है। दृष्टि बाधित बच्चों के जीवन में सफेद छड़ी दिवस का स्थान काफी महत्वपूर्ण होता है। दृष्टिबाधित लोग चलने के लिए सफेद छड़ी का उपयोग करते हैं। यह छड़ी उन्हें स्वतंत्र रूप से घूमने फिरने की आजादी देता है। अब यह छड़ी दृष्टि बाधिताओं की स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और आजादी की प्रतीक बन गई है। वर्ल्ड व्हाइट केन डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति लिडंन बी जॉनसन ने की थी। यह दिन दृष्टि बाधित लोगों और बच्चों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का है।