वीरेंद्र JDU के देव प्रखंड प्रभारी बने

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का अनुमोदन प्राप्त होने के बाद वीरेंद्र मेहता को देव का प्रखंड प्रभारी बनाया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री मेहता पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।