पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न होते ही औरंगाबाद में हिंसा शुरू, बेला पंचायत के परसा में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प

जमकर चले लाठी डंडे, तीन घायल, हालत गंभीर

मौके पर पुलिस मौजूद, स्थिति तनावपूर्ण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद सदर प्रखंड के बेला पंचायत के परसा गांव में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार की शाम में दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है।

दोनो गुटों में जमकर लाठी डंडे चले है। झड़प में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

झड़प का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है।

गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।