पर्यावरण दिवस पर अम्बा में विहंगम योग वैदिक हवन यज्ञ संपन्न

अम्बा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अम्बा मुख्य बाजार में विहंगम योग द्वारा वैदिक हवन यज्ञ कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए शारिरीक दूरी के साथ अरविंद सोनी की अध्यक्षता व आशीष गुप्ता की संचालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान, मंगल गान के बाद सदगुरुदेव अनंत श्री सदाफल देव महाराज, सदगुरुदेव धर्मचंद देव जी महाराज व सदगुरू स्वतंत्र देव जी महाराज के तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं अखंड दीप जलाकर शुभारंभ किया गया। आश्रम से आयें विद्यार्थी आचार्य मयंक शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर विश्व शांति वैदिक महायज्ञ कराया गया। आचार्य मयंक शास्त्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण का संरक्षण करना मानव धर्म है और मानव धर्म के सिंद्धांत को हमारे पूर्वज ऋषियों ने हमारे समाज के बीच रखा है। परन्तु वर्तमान समय में ऋषियों के संस्कार को किसे याद है। संस्कार और संस्कृति के अभाव से समाज का विकृत स्वरूप दिखता। पर्यावरण संरक्षण में हवन यज्ञ की भूमिका प्रथम है। हवन यज्ञ सिखाता है सिंद्धांत, विधि और व्वस्था। जिससे हमारे पर्यावरण और समाज दोनो सुरक्षित रहता है। कहा विहंगम योग के शिष्य गण अपने अपने घर पर व्यक्तिगत हवन यज्ञ कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हैं। हवन यज्ञ के अग्नि मे दी गई आहुति जैसे गाय के घी, मधु, ईत्र, केशर, कस्तूरी, कपूर, अगर तगर आदि कई जड़ी-बूटी का मिश्रण समाग्री सब भस्म होकर सुक्ष्म और स्थुल शक्ति के रूप हमारे पर्यावरण को शुद्ध और सुरक्षित करता है।

कहा कि पर्यावरण दिवस हर साल दुनियाभर में 5 जून को मनाया जाता है। पेड़-पौधे पर्यावरण में प्रदूषण के स्तर को कम करके इसे शुद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आज के इस औद्योगिक सभ्यता वाले युग में पर्यावरण बुरी तरह से दूषित हो रहा है। पर्यावरण में प्रदूषण के बढ़ते लेवल की वजह से कभी बारिश तो कभी सूखे की स्थिति रहती है। इसे नियंत्रित करने करने के लिए पौधारोपण के साथ हवन यज्ञ के लिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कराया जाए। इसी उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर युवा शाखा के जिलाध्यक्ष लालमोहन प्रजापति, सह संयोजक विनोद कुमार, सीताराम वर्मा, मंटू सोनी, अरविंद सोनी एवं सुधीर सोनी आदि मौजूद रहे।