दुनियां में सुख शांति, समृद्धि की मंगलकामना के साथ विहंगम योग ने निकाली स्वर्वेद यात्रा

बारुण(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अखिल भारतीय विहंगम योग, बारुण के संत समाज के द्वारा हिन्दू नववर्ष के पर सम्पूर्ण विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना करते हुए स्वर्वेद यात्रा निकाली गई। साथ ही सत्संग का भी आयोजन किया गया।

स्वर्वेद यात्रा का उद्घाटन मोहनगंज के दुर्गा क्लब परिसर में बीडीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरके सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, समाजसेवी ई. सजीव कुमार उर्फ पिंकू सिंह, मानवाधिकार मिशन के प्रखंड अध्यक्ष संजय तिवारी एवं जिला सह संयोजक डॉ. श्याम नारायण प्रसाद ने संयुक्त रुप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 दीप प्रज्ज्वलित कर एवं ‘अ‘ अंकित श्वेत ध्वज फहराकर किया। सभी अतिथियों को संत समाज की ओर से माला, अंगवस्त्र और सदग्रंथ स्वर्वेद भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैदिक पुरोहित आचार्य मयंक शास्त्री ने की जबकि संचालन प्रखंड प्रभारी सुनील कुमार संगम ने किया। आचार्य मयंक शास्त्री ने बताया कि विहंगम योग संस्थान के दिशा निर्देश पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक दिन, एक समय, एक उदेश्य के साथ स्वर्वेद यात्रा निकाली गई।

वही बारुण के साथ औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों में बड़े धूमधाम से स्वर्वेद यात्रा का आयोजन हुआ। कहा कि विहंगम योग के प्रणेता महर्षि अनंत श्री सदगुरू सदाफल देव महाराज ने विश्व में शांति, अध्यात्म राज की स्थापना और मानव मात्र के कल्याण के लिए सम्पूर्ण विश्व को स्वर्वेद भेंट किया है। स्वर्वेद के अध्ययन से मानवीय गुणों का निखार आता है। इसलिए सदगुरू स्वतंत्र देव जी महाराज एवं संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के सानिध्य में सम्पूर्ण विश्व के कल्याणार्थ स्वर्वेद समर्पित है। इस दौरान अतिथियों ने भी विहंगम योग और स्वर्वेद की गाथा गायी और सबने कहा कि अध्यात्म से सुन्दर समाज का निर्माण तय है। मनुष्य को भारतीय संस्कृति और संस्कार को आत्मसात करना चाहिए। सदैव सात्विकता के पथ पर रहने की सलाह श्रोताओं को अतिथियों ने दी। कार्यक्रम के अंत में भंडारा का आयोजन हुआ। शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस मौके पर उपदेष्टा श्यामसुंदर शर्मा, पत्रिका प्रभारी डॉ. नंदकिशोर प्रसाद, मानवाधिकार संघ के उपाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, पीयूष कुमार, दिनेश सोनी, समाजसेवी महेंद्र सिंह, राजेश सोनी, सुनील कुमार वीर, डॉ. प्रकाश कुमार, रामाधार सिंह, उमा विश्वकर्मा, धर्मजीत यादव, रामनारायण सिंह, धर्मेंद्र पासवान, भूषण चैधरी, रामप्रवेश सिंह, पिंटू सोनी, सोनी, बीडीसी सुनिल गुप्ता, देवंती देवी, शिवमती देवी, उर्मिला देवी, रीमा देवी, बबन राम, रामेश्वर सौंडिक एवं परमेश्वर मेहता आदि मौजूद रहे।